दुर्ग। तीन दिन पहले हुए शासकीय अस्पताल में वार्ड बॉय और अन्य कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बच्चों की अदला बदली हो गई थी। बच्चा अदला बदली के मामले में आज नया मोड़ आ गया। शबाना ने बदले हुए बच्चे को अस्पताल प्रशासन के हवाले कर दिया।
दुर्ग शासकीय अस्पताल में अजीबोगरीब मामला सामने आया था जिसमें दो महिलाओं शबाना और साधना सिंह ने आपरेशन से कुछ ही अंतराल में बेटों को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्चों के के पैर में टैग लगा दी गई थी फिर भी वार्ड ब्वाय और स्टाफ की लापरवाही के कारण बच्चे बदल गये थे। जब परिवार के सदस्यों को इस बात की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया था। जिला अस्पताल के प्रशासनिक अमले ने इसे छुपाने की काफी कोशिश करते रहे लेकिन यह बात हवा की तरह फ़ैल गई। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने टीम गठित कर दी थी। जिसने निर्णय लिया कि डीएनए टेस्ट के बाद ही बच्चे सुपुर्द किया जाएगा।
आज शबाना ने अपने व्दारा जन्म दिये बच्चे की मांग करते हुए परिवार सहित अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने लगे। जिससे शबाना की तबीयत बिगड़ने से उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।