Home Chattisgarh जगतगुरु स्वामी नरेंद्राचार्य का 5 फरवरी को भिलाई आगमन

जगतगुरु स्वामी नरेंद्राचार्य का 5 फरवरी को भिलाई आगमन

10
 भिलाई । जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी नरेंद्राचार्य महाराज, दक्षिण भारत पीठ के पीठाधीश्वर है। उनका शुभागमन छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आगमन बुधवार 5 फरवरी 2025 को सेक्टर 7 बी एस पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान,मुख्य रोड भिलाई में हो रहा है। प्रेस वार्ता लेकर यह जानकारी स्वरूप संप्रदाय भक्त सेवा मंडल छत्तीसगढ़ के पदाधिकारीयों ने दी।
       उन्होंने बताया की हमारे सनातन हिन्दू धर्म में दो मुख्य पंथ है, शैव पंथ और वैष्णव पंथ। जो शंकर भगवान के उपासक होते हैं उनके मुख्य गुरु आद्य जगद्गुरु शंकाराचार्य जी होते है। वैसे ही जो भगवान विष्णु, राम और कृष्ण के उपासक होते है वे वैष्णव कहलाते हैं। उनके मुख्य गुरु आद्य जगदगुरू रामानंदाचार्य जी होते है। भारत में चारों दिशा में चार जगदगुरू रामानंदाचार्य जी और चार जगदगुरू शंकाराचार्य जी विराजमान है।
     इसमें दक्षिण भारत पीठ के पीठाधीश्वर अनंत श्री विभूषित जगतगुरू रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्यजी जी महाराज का आगमन 5 फरवरी को सुबह 9 बजे होगा। स्वागत गीत के बाद स्वामीजी का प्रवचन होगा तत्पश्चात समस्या मार्गदर्शन का मुख्य कार्यक्रम होगा। इसमें जगद्गुरुश्री स्वयं भक्तजनों से सीधे बात करके उनके समस्या पर मार्गदर्शन करेंगे। समस्या के लिए सुबह 7 से 8 बजे निशुल्क टोकन मिलेगा। करीब 17 वर्षों के बाद जगतगुरु का व्यस्ततम समय से समय मिला है। इसीलिए सभी सनातनियों व भाविक जनों से अपील है कि वे इसका पुण्य लाभ ले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here