मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रहे मौजूद
दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाईन में सोमवार को बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग पर ग्राम अंबेली में आईडी ब्लास्ट में शहीद जवानों को अंतिम सलामी दी गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शव पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों के शोक संतप्त परिजनों से भेंटकर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी संवेदना व्यक्त की,मुख्यमंत्री सहित उपमुख्यमंत्री एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को कांधा देकर गृह ग्राम के लिए रवाना किया। साथ ही अन्य शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शव को उनके गृह ग्राम रवाना किया गया,वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था कोई अपनों को तो कोई देश के जवानों को नम आँखों से श्रद्धांजलि दे रहे थे गमगीन माहौल के बिच सभी शाहिद जवानों के पार्थिव शरीर को बिदाई दी गयी।